फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Light rain in some areas and heavy downpours in others; farmers are delighted.

Mau News: कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे

Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Light rain in some areas and heavy downpours in others; farmers are delighted.
बृहस्पतिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। सुबह से ही किसान खेती-किसानी में लग गए।
विज्ञापन

मौसम अनुकूल होने से धान की रोपाई में भी तेजी देखने को मिली। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बारिश से नगर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन की ओर से जमा पानी की निकासी की जाती देखी गई। कई दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं धान की रोपाई के लिए किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। रुक-रुक कर बारिश होती रही। आकाश में घने बादल छाए रहे। धूप न निकलने से मौसम सुहावना रहा।
बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं धान की रोपाई में भी तेजी देखने को मिली। तापमान पर नजर डालें तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
आर्द्रता 81 प्रतिशत रही, जबकि पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम अनुकूल देख किसान सुबह से ही धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने में लगे रहे।

किसान जयनाथ यादव, शिवप्रकाश सिंह, रविंद्र मौर्य और संजीव सिंह का कहना था कि बारिश होने से मुरझा रही धान की फसल को संजीवनी मिलेगी।
बारिश से नगर के निजामुद्दीनपुरा, भीटी, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी, रघुनाथपुरा और महरनिया सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था। नगरपालिका के कर्मचारी जमा पानी की निकासी करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed