फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lie in the center of the government-deceit: Dharmendra Yadav

केंद्र में झूठ-फरेब की सरकार : धमेंद्र यादव

Thu, 02 Mar 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 02 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lie in the center of the government-deceit: Dharmendra Yadav
मधुबन में चुनावी सभा को संबोधित करते सांसद धर्मेंद्र यादव।
सपा सांसद धमेंद्र यादव ने गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के चिरैयाकोट कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान पर और मधुबन विधानसभा के दुबारी स्थित ऋषि रामनरेश पीजी कालेज के ग्राउंड पर कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में झूठ व फरेब की सरकार है। यह केवल जुमलों में विश्वास करती है। जबकि सपा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में विकास की गति को नया आयाम दिया है।
विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि समाजवादी स्वास्थ्य मिशन के तहत 108, 102 और अब डायल 100 सेवा को कारगर बनाकर समाज को विकास से जोड़ा है। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले ढाई साल से केवल जुमलेबाजी कर रही है। अब तक किसी को रोजगार नही मिला और न ही किसी के खाते में 15 लाख रुपये ही जमा हुए। कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर स्मार्टफोन बांटनले के साथ ही विकास के तमाम कार्य होंगे। दियारा क्षेत्र के लोगों को सोलह घंटे बिजली मिलेगी। सपा सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लैपटॉप बांटकर, एक्सप्रेस हाइवे बनाकर, मेट्रो चलाकर प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि दस वर्षों से इस प्रत्याशी ने आपके विकास के धन का गलत उपयोग किया है। इसका फैसला आप को करना है। आप से पिछली बार थोड़ी चूक हो गई, नही तो इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो जाता। बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि यह पत्थर वाली पार्टी को इस बार फिर जनता ने नकार दिया है। दावा किया कि प्रदेश में सपा की दोबारा सरकार बनेगी। जनसभा में राष्ट्र कुंवर सिंह, धर्मप्रकाश यादव, राजेंद्र मिश्रा, रामायन यादव, चन्द्रमणि यादव, सुमित्रा यादव, सुभाष यदुवंशी, सुधीरकांत शुक्ल, प्रेमभूषण पांडेय, शिवानंद मल्ल सहित सैकड़ों लोग  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed