{"_id":"618ab187f92ad0084153cac0","slug":"licensed-liquor-shop-removed-from-near-the-temple-mau-news-vns621703169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के निकट से हटाई गई लाइसेंसी शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के निकट से हटाई गई लाइसेंसी शराब की दुकान
विज्ञापन
मऊ। दूसरे स्थान के लिए जारी लाइसेंस से मंदिर के निकट चलाई जा रही देशी शराब की लोहे की गुमटी वाली दुकान को प्रशासन ने मंगलवार को हटा दिया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई हिंदू जागरण मंच और अन्य नागरिकों की शिकायत पर की गई। तमसा नदी के किनारे संगतघाट पर मंदिर के निकट चलाई जा रही थी। नदी के किनारे छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं पूजा अर्चना करती हैं। इसे लेकर लोगों ने प्रशासन से शराब की दुकान को हटाने की मांग की थी।
आबकारी विभाग की ओर से शहर के खटिक टोला स्थान पर देशी शराब की दुकान का लाइसेंस आकाश सिंह के नाम से जारी किया गया है। लोगों की शिकायत थी कि खटिक टोला की बजाए यह दुकान संगत घाट पर मंदिर के पास नदी के किनारे संचालित की जा रही थी। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों की शिकायत थी कि मंदिर के पास शराब की दुकान का संचालन वैसे भी वैध नहीं है।
इसके अलावा छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं नदी के किनारे मंदिर के पास वेदियां बनाकर पूजा करती हैं। इस स्थान पर शराब की दुकान का संचालन होने से शराबियों के उदंडता की शिकायतें आ रही थीं। शिकायत को देखते हुए मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार और सीओ सिटी धनंजय मिश्र पुलिस बल और नगरपालिका कर्मियों के साथ संगत घाट पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर देशी शराब की दुकान को वहां से हटा दिया गया। इस संबंध में सीओ सिटी धनंजय मिश्र का कहना है कि नागरिकों की शिकायत पर अन्य स्थान के लिए जारी दुकान को दूसरे स्थान पर मंदिर के पास संचालित की जा रही देशी शराब की दुकान को हटा दिया गया।