फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Letter sent to Transport Minister for Roadways Bus Station

Mau News: रोडवेज बस स्टेशन के लिए परिवहन मंत्री को भेजा पत्र

Tue, 30 Jul 2024 06:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Letter sent to Transport Minister for Roadways Bus Station
वलीदपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष व मुहम्मदाबाद गोहना के नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित अन्य नगर वासियों ने सोमवार को परिवहन मंत्री को पत्र भेजा। जिसमें मुहम्मदाबाद गोहना और चिरैयाकोट में रोडवेज बस स्टेशन बनाने की मांग की। पत्र में बताया कि 25 साल पहले मुहम्मदाबाद गोहना में परिवहन निगम का कार्यालय हुआ करता था। जहां निगम के अधिकारी बैठते थे। लेकिन बाद में भवन गिर जाने से कार्यालय का अस्तित्व समाप्त हो गया। यहां से गोरखपुर, वाराणसी और गाजीपुर, आजमगढ़ के लिए रोडवेज बस चलती थी। व्यापारी, छात्र और बुनकर बस से आते जाते थे। लेकिन बाद में इन बसों का यहां से संचालन बंद हो गया। दोनों स्थानों पर बस स्टेशन बन जाने से व्यापारियों के साथ साथ अन्य लोगों को भी रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed