फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Let the home-wreckers hear this I would even lay down my life for the late Kalpnath Rai and for the district. Sita Rai

घर तोड़ने वाले एक बात सुन लें, दिवंगत कल्पनाथ राय और जिले के लिए जान भी दे दूंगी :सीता राय

Thu, 13 Aug 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Let the home-wreckers hear this I would even lay down my life for the late Kalpnath Rai and for the district.  Sita Rai
प्रेस वार्ता करती भाजपा नेत्री सीता राय
मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत कल्पनाथ राय की विरासत पर सियासी घमासान तेज हो गया। भाजपा नेता डॉ. सीता राय ने बृहस्पतिवार को सामने आईं और प्रेस काॅफ्रेंस करके कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और उनके आसपास रहने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। डाॅ सीता राय ने कहा कि घर तोड़ने और खुद को विकास पुरुष साबित करने वाले कान खोल कर सुन लें। दिवंगत कल्पनाथ राय और जिले के विकास के नाम पर जान देने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने आठ अगस्त को कार्यक्रम में मंच पर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार पर सवाल उठाया और कहा कि 27 साल तक पार्टी की सेवा की है। अब सार्वजनिक मंच से उपेक्षा की गई। इससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी है। राजनीतिक जीवन में संघर्ष और सेवा को प्राथमिकता दी है। मंत्री एके शर्मा को राखी बांधती हैं। उनके आमंत्रण पर भरोसा कर पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंची थी लेकिन अपमानित होना पड़ा। 2002 में सदर विधानसभा क्षेत्र से दिवंगत कल्पनाथ राय के विकास की पहचान के साथ ही माफियावाद के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

डाॅ सीता राय ने सरायसादी में स्थापित दिवंगत कल्पनाथ राय की प्रतिमा की बनावट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा में कल्पनाथ राय के व्यक्तित्व और वास्तविक स्वरूप की झलक दिखाई देनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जन-जन के सहयोग से वास्तविक प्रतिमा लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में विवाद बताकर राजनीति खत्म करने की कोशिश
भाजपा नेता ने कहा कि 2014 में परिवार के कारण टिकट नहीं मिला तो उसके बाद भी चुनाव हुए हैं। परिवार में विवाद का मुद्दा खड़ा कर राजनीतिक विरासत को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों से लोग पहुंचे थे। ऐसे मंच पर विरासत को लेकर विवाद खड़ा करना सोची-समझी राजनीतिक साजिश थी। पीठ में छुरा घोंपने जैसा है।


कण-कण में बसते हैं दिवंगत कल्पनाथ राय
डाॅ सीता राय ने कहा कि कई वर्षों से सेवा और संघर्ष की राजनीति कर रही हैं। दिवंगत कल्पनाथ राय कोई नहीं बन सकता। यहां की जनता के मन और जिले के कण-कण में कल्पनाथ राय बसते हैं। उन्होंने खुद को कल्पनाथ राय की पुत्रवधू बताया और कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय और उनकी बहू का सम्मान रहना चाहिए। कल्पनाथ राय की विरासत पर किसी भी तरह की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed