{"_id":"5f7c3be80fe93d5148598bdc5f77d126","slug":"leprosy-patients-distributed-blankets-took-stock-of-the-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोगियों में बांटे कंबल, लिया विकास कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोगियों में बांटे कंबल, लिया विकास कार्यों का जायजा
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने बुधवार को मिशन अस्पताल इंदारा स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को कंबल व फल वितरित किया। इस दौरान डीएम ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है।
प्रशासन की ओर से जो भी सहायता संभव है उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने अदरी नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का जायजा भी लिया।
डीएम ने आश्रम में कंबल वितरित करने के साथ ही यहां रहने की व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान आश्रम में रहने की व्यवस्था में और सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अदरी नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ - सफाई की व्यवस्था खराब पाए जाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यो का निरीक्षण किया।
महिला समाख्या के अंतर्गत संगठित समूहों के निरीक्षण के बाद महिलाओं को संगठन की कार्य प्रणाली में और सुधार लाने की आवश्कता पर बल दिया।
नगर पंचायत के ईओ को निर्देश दिया कि जो भी विकास कार्य कराये जा रहे है, उसका रोड मैप बनाकर प्रस्तुत करे जिससे विकास कार्य धरातल पर दिखे।
इस अवसर पर एसडीएम सदर जगदंबा सिंह, तहसील सदर श्रीप्रकाश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।