फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lekhpals protest against anti-corruption action.

Mau News: एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals protest against anti-corruption action.
मधुबन तहसील परिसर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते लेखपाल संघ
मऊ / मधुबन। जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को लेखपालों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा लेखपालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लेखपालों का कहना था कि संगठन भ्रष्टाचार के विरुद्ध निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई का पूरा समर्थन करता है, लेकिन भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से कई लेखपालों को गलत एवं अनुचित तरीके से फंसाया गया है। लेखपालों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन

गलत कार्रवाई से संबंधित लेखपालों का सेवाकाल, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लेखपालों ने अयोध्या जनपद की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ हुई कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। कहा कि प्रथम दृष्टया उक्त लेखपाल के भ्रष्टाचार में शामिल होने का मामला स्पष्ट नहीं होता है, इसके बावजूद कार्रवाई की गई। संघ ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से पूर्व अनिवार्य जांच कराने, फर्जी एवं दुर्भावनापूर्ण ट्रैप पर रोक लगाने, अयोध्या के सोहावल प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा सरकार की ओर से स्पष्ट एवं कड़े मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के निर्देश जारी करने की मांग की गई।

इस दौरान मधुबन लेखपाल संघ के अध्यक्ष शरद यादव, मंत्री बृजेंद्र कुमार गोंड, अखिलेश कुमार गोंड, मनोज कुमार यादव, नीतीश मौर्य, सत्यम मल्ल, शंकर चौहान, नीरज चौधरी आदि लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed