फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lekhpal suspended for not taking action against illegal encroachmentLekhpal suspended for not taking action against illegal encroachment

Mau News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई न करने पर लेखपाल निलंबित

Sun, 02 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for not taking action against illegal encroachmentLekhpal suspended for not taking action against illegal encroachment
मऊ/ मधुबन। जिलाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में तहसील मधुबन में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में की गई शिकायत के उपरांत भी संबंधित लेखपाल द्वारा अभी तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कोई भी कार्यवाही न करने पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया।तहसील मधुबन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें सात शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। सर्वाधिक 41 मामले राजस्व, 35 पुलिस विभाग तथा शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित रहीं। शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। जन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता संतोष यादव निवासी सिसवा द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में की गई शिकायत के उपरांत भी लेखपाल कार्रवाई न करने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल गौतम कुमार गुप्ता को निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही तहसीलदार मधुबन को मौके पर पुन: स्थलीय परीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन

लोकया के अवधेश यादव ने शिकायत की कि उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभाग संवेदनहीन बना हुआ है। विग्रहपुर निवासी काशी मौर्या ने शिकायत की कि कोर्ट के निर्देश के बाद भी विपक्षी उसकी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। लघुवाई निवासी कमलावती ने शिकायत की कि वह भूमिहीन है। गांव के नवीन परती पर निवास करते हुए जीवन यापन कर रही है । सरकार से उसे जीवनयापन के लिए जमीन मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

इसी तरह से सुरेंद्र प्रसाद निवासी परसिया जयरामगिरि ने शिकायत की कि उसकी भूमि पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है उसे हटाया जाए। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed