फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   LDM angry at the arbitrariness of bank employees, scolded

बैंक कर्मचारियों की मनमानी पर बिफरे एलडीएम, लगाई डांट

Wed, 09 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
LDM angry at the arbitrariness of bank employees, scolded
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोरोना की आड़ में कर्मचारियों द्वारा बैंक खोलने और बंद करने में मनमानी की शिकायत पर बुधवार को अग्रणी बैंक प्रबंधक क्षेत्र के करहा स्थित यूनियन बैंक पहुंचे। बैंक के गेट पर 10 बजे से 2 बजे तक कार्य अवधि की नोटिस चस्पा देखकर बिफर पड़े। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए 4 बजे तक बैंक खोलने और जनता का कार्य करने की हिदायत दी। साथ ही खाताधारकों से उचित और मर्यादित व्यवहार करने की नसीहत दी। बैंक में कोविड के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए सैनिटाइजर समेत सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करहां स्थित यूनियन बैंक में सुबह 10 से 2 तक कार्य अवधि के नोटिस चस्पा करने की शिकायत पर बुधवार को जिला मुख्यालय से अग्रणी जिला प्रबंधक पीएन मिश्रा करहां स्थित यूबीआई शाखा पहुंचे। इस दौरान वहां मात्र दो कर्मचारी ही मौजूद मिले। बैंक के गेट पर कार्य का समय सुबह 10 से 2 बजे तक की नोटिस अंकित वह बिफर पड़े। उन्होंने कर्मचारियों से सवाल किया कि किसके आदेश से 4 बजे की जगह 2 बजे तक कार्य करने के नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत नोटिस पड़वा कर कर्मचारियों को फटकार लगाई। कहा कि 1 सितंबर से बैंकों की समय सीमा सुबह 10 बजे से 4 बजे तक निर्धारित की गई है इसके पहले बंद बैंक बंद करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वहां मौजूद खाताधारकों ने कई प्रकार की अनियमितता की शिकायत किया। जिस पर एलडीएम ने कर्मचारियों को खाताधारकों के साथ मर्यादित और उचित व्यवहार किए जाने की नसीहत दिया। बता दें कि उक्त बैंक के 5 कर्मचारी पहले ही कोरोना पीड़ित होने के बाद होम क्वॉरेंटाइन है। एक अधिकारी और एकमात्र क्लर्क से बैंक का कार्य संपन्न कराया जा रहा है। कार्य की समय सीमा 2 घंटा कम किए जाने से अधिकांश खाता धारको की भीड़ एक साथ बढ़ जाने से कोविंद नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed