फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lawyers shouted against SDM

एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने भरी हुंकार

Mon, 16 Aug 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Lawyers shouted against SDM
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के एसडीएम और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार को स्थानीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खालिद जमाल की अध्यक्षता में बैठक कर अधिवक्ताओं ने घटना की घोर निंदा की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वकीलों ने घटना के लिए जिम्मेदार एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की है। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को समर्थन देने जनपद मुख्यालय से भी पहुंचे बार के जिलाध्यक्ष रामदरश राम और अतुल राय ने भी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता साथी अर्शे आलम के साथ उप जिलाधिकारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। कहा कि एसडीएम का विवाद से पुराना नाता है। वह आए दिन अधिवक्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं। बैठक में तय हुआ कि उप जिला अधिकारी के स्थानांतरण तक अधिवक्ता सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते रहेंगे। इस अवसर पर रामदरश, अतुल राय, आबिद एजाज, खुर्शीद, आफताब अहमद विजय कुमार नितेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed