फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Launch of 'Fever will be heavy' communicable disease control campaign

‘बुखार में देरी पड़ेगी भारी’ संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

Sat, 01 Oct 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Launch of 'Fever will be heavy' communicable disease control campaign
फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संचारी रोग जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाते अधीक्षक - फोटो : MAU
फोटो
विज्ञापन

‘बुखार में देरी पड़ेगी भारी’ संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर सचल दस्तों को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय प्रांगण से शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान ‘बुखार में देरी पड़ेगी भारी’ का शुभारंभ हुआ। रैली को हरी झंडी दिखाकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने रवाना किया।
इस दौरान सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण एवं छिड़काव तथा प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिससे शासन की नीतियों के अनुसार शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। बताया कि चिकित्सा विभाग एईएस/जेई रोकथाम एवं नियंत्रण की गतिविधियों हेतु राज्य, जनपद, ब्लाक तथा पंचायत/ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम कर रहा है। आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से समय पर उपचार एवं संदर्भन हेतु समुदाय स्तर पर बुखार के मरीजों की खोज की जाएगी। बताया कि आशाओं को बुखार के मरीजों की खोज के लिए प्रशिक्षित किया गया है। अक्टूबर माह सात से 21 अक्टूबर के बीच विशेष ट्रैकिंग घर-घर दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

एईएस की निगरानी हेतु स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है, इसके लक्षण दिखाई देते ही स्वास्थ्य केंद्रों पर संदर्भन किए जाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव तथा नगर पालिका परिषद खाद्य व सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव, नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वाहक के घनत्व का आंकलन, स्रोतों में कमी, लार्वारोधी गतिविधियां तथा आवश्यकतानुसार फागिंग एवं छिड़काव की बनाई गई कार्य योजना के अनुसार किया जाएगा।इस दौरान यूनिसेफ के डीएमसी सौरभ सिंह, कामख्या मौर्य, डॉ. उपेंद्र सिंह, मलेरिया निरीक्षक सरोज सिंह यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed