{"_id":"611a98d58ebc3e42c27c4695","slug":"last-monday-of-the-month-of-sawan-jalabhishek-of-bambhole-done-by-offering-bel-leaves-and-milk-mau-news-vns606299180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन माह का अंतिम सोमवार: बेलपत्र और दूध चढ़ा कर किया बंमभोले का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन माह का अंतिम सोमवार: बेलपत्र और दूध चढ़ा कर किया बंमभोले का जलाभिषेक
विज्ञापन
मऊ सावन मास के अंतिम सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शिव भक्तों ने घरों पर ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बेलपत्र और दूध आदि चढ़ा कर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। इस मौके पर हर-हर महादेव के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। इसके अलावा लोगों को कोरोना महामारी के खात्मे के साथ ही मंगलमय जीवन की कामना की।
सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन भगवान शिव के पंचमुख के अवतार की कथा पढ़ने और सुनने का बहुत माहात्म्य है। यह भी मान्यता है कि सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी का भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसी मान्यता के तहत सावन माह के अंतिम सोमवार के मौके पर तड़के से ही भगवान शिव का पूजन अर्चन करने का क्रम शुरू हो गया। नगर में शीतला माता मंदिर, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर सहित विभिन्न मंदिरों पर भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार सावन के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के काझा, रामवन कुटी स्थित शिव मंदिर, ब्राह्मणपुरा सहित विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों में तड़के से ही शिवभक्तों ने मंदिरों में स्थापित शिवलिंग पर बेलपत्र, अक्षत, दूध आदि से भगवान शंकर का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार सावन माह के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित ताजोपुर इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित शिव मंदिर, बढु़आगोदाम, डुमरांव, सिंधी बाबा की कुटी, ताजोपुर, कहिनौर, पिपरीडीह सहित विभिन्न गांवों के शिव मंदिरों में स्थापित शिवलिंग पर बेलपत्र, अक्षत, दूध आदि से भगवान शंकर का पूजन अर्चन किया।
अमिला संवाददाता के अनुसार सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
मधुबन संवाददाता के अनुसार सावन माह के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के शिवपुर पांती गांव स्थित शिवमंदिर में शिव भक्तों ने जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कस्बा स्थित गौरीशंकर मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर मत्था टेका।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के मंदिरों, शिवालयों में विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर हर महादेव के जयकारे के बीच पवित्र सरयू नदी में स्नान कर शिवभक्त जल लेकर कस्बा स्थित पंचमुखी शिवमंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, अद्भुत शिवलिंग राम घाट स्थित पंच मुखी शिव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में विधि विधान से पूजन अर्चन किया।