फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land worth 40 lakh secured by paying a 4 lakh advance FIR registered against five individuals.

Mau News: 4 लाख रुपये बयाना देकर लिखवा ली 40 लाख की जमीन, दिए रुपये भी निकाल लिया, पांच के विरुद्ध प्राथमिकी

Fri, 31 Jul 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Land worth 40 lakh secured by paying a 4 lakh advance FIR registered against five individuals.
कोतवाली क्षेत्र के धरहरा निवासी हुस्नआरा की शिकायत और न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गुलजार अहमद, कमर जावेद, मोहम्मद शाजिद रजा, सगीर अहमद, रंजीत यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने 40 लाख रुपये में जमीन तय की। 4 लाख रुपये बयाना हुस्नआरा के बैंक खाते में भेजे। कर्ज चुकाने के लिए कागज पर हस्ताक्षर कराकर बिना पैसे दिए जमीन रजिस्ट्री करा ली और बैंक खाते से दिए हुए 4 लाख रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, हुस्नआरा धरहरा गांव स्थित आराजी नंबर 522 में रकबा 42 कड़ी भूमिधर मालिक हैं और मकान बनवाकर रहती हैं। जीविका चलाने के लिए गांव में घूमकर चूड़ी वगैरह बेचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार बढ़ाने के लिए उन्होंने समूह से 1 लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने में परेशानी होने की जानकारी पर कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद निवासी गुलजार अहमद, कमर जावेद, मोहम्मद शाहिद रजा, नाजोपट्टी निवासी सगीर अहमद और शमसाबाद निवासी रंजीत कुमार ने मिलकर साजिश रची।
हुस्नआरा को बहला-फुसलाकर 11 दिसंबर 2024 को 15 कड़ी जमीन का हिब्बानामा सगीर अहमद के नाम लिखवा लिया। बोले कि जमीन-मकान 40 लाख रुपये में बेचकर कर्ज चुका दिया जाएगा।
इसके लिए 4 लाख रुपये बयाना के रूप में देने की बात कही। 26 मार्च 2025 को गुलजार अहमद से 4 लाख रुपये लेकर उन्होंने 0.0098 हेक्टेयर जमीन एग्रीमेंट कर दी। 10 दिन बाद गुलजार अहमद दो लाख रुपये घर पर देकर गया।
जब वह दूसरी जमीन खरीदने के लिए रुपये निकालने गईं तो पता चला कि सभी ने फर्जी हस्ताक्षर कर 27 मार्च 2025 को उनके खाते से 4 लाख रुपये रंजीत कुमार के खाते में ट्रांसफर कर निकाल लिए।
24 अप्रैल 2025 को जमीन की नकल निकलवाने पर पता चला कि आरोपियों ने धोखे से एग्रीमेंट की जगह रजिस्ट्री बैनामा भी लिखवा लिया है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed