फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land will soon be sought for 1482 new Anganwadi centres

Mau News: 1482 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जल्द तलाश की जाएगी भूमि

Thu, 12 Jun 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Land will soon be sought for 1482 new Anganwadi centres
मऊ। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 1482 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता और आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 2587 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिसमें 1105 आंगनबाड़ी केंद्र विभागीय भवन और शेष किराये के भवन में संचालित हैं। उन्होंने बताया कि तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के तहत 329 आंगनबाड़ी केंद्र, मधुबन में 248 आंगनबाड़ी केंद्र, घोसी के और 180 आंगनबाड़ी केंद्र जबकि सदर में 725 इस तरह से कुल 1482 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारियों को जल्द भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी एवं सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण 650 वर्ग फीट विद्यालय परिसर में होना है, जिसके लिए उपयुक्त भूमि की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण हेतु भूमि का प्रस्ताव प्राथमिक विद्यालय के परिसर में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। भूमि आबादी के निकट हो, संपर्क मार्ग पर हो, बच्चों के लिए सुरक्षित हो, किसी भी प्रकार से विवादित न हो, भूमि गड्ढे में न हो इत्यादि बातों का विशेष ध्यान रखेंगे। बैठक में डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed