{"_id":"6266e25739c2192da972f802","slug":"land-will-not-have-to-be-mortgaged-for-kcc-mau-news-vns6502687144","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी के लिए जमीन नहीं रखना होगा बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी के लिए जमीन नहीं रखना होगा बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ।कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से सोमवार को ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण संस्थान सभागार में हुआ। जिसमेें किसानों को बताया गया कि अब उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए भूमि बंधक रखने की जरूरत नहीं है।
उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के समस्त लाभार्थी किसानों को जिनको पूर्व में किसान क्रेडिट कार्ड जारी नहीं हुआ है को विभिन्न प्रकार के किसान क्रेडिट कार्ड ऋण फ़सली ऋण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें भूमि बंधक रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पात्र किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। जिन किसानों ने अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है वह अपने जमीन के दस्तावेज, केवाईसी के साथ आवेदन कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के तहत एक लाख 60 हजार तक के किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसी भी प्रकार के भूमि बंधक की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम प्रसाद ,असिस्टेंट डायरेक्टर मत्स्य ऋचा चौधरी, डीडीएनाबार्ड आरिफ खान, अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार एवं निदेशक आरसेटी शैलेंद्र सुमन मौजूद रहे।