फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land related matters prevailing in the entire resolution day

संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे भूमि संबंधी मामले

Tue, 06 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Land related matters prevailing in the entire resolution day
घोसी तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम,एसपी के न आने पर समस्या सुनते तहसीलदार सुभा - फोटो : MAU
घोसी। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी के साथ आला अधिकारियों की अनुपस्थिति में तहसीलदार सुभाषचंद्र यादव की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कुल 121 मामलों में पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी मामलों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए भेजा गया। ज्यादातर भूमि संबंधित मामले छाए रहे।
विज्ञापन

शिकायतों की समीक्षा करते हुए तहसीदार ने वहां उपस्थित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर करने को कहा। इस अवसर पर भेलाउर चंगेरी के रामसरन ने शिकायत किया कि गांव की बंजर भूमि पर गांव के ही लालू, जयराम आदि नाद खुटा,गाड़कर, ट्यूबेल लगाने के साथ कुंए को पाट कर अवैध कब्जा कर लिए हैं। हड़हुआ,बहरामपुर साधन सहकारी समिति के सचिव उमा प्रताप यादव ने शिकायत किया कि समिति की भूमि को गलत तरीके से पट्टा कर दिया गया है।सरायसादी के सुभाष चौहान ने शिकायत किया कि पत्नी के नाम से मिले लोहिया आवास को मेरे पुत्र मनोज व उसकी पत्नी ने जबरन कब्जा कर लिया है। यही नहीं मेरे सोने के गहनों को भी हड़प लिए हैं। बहरामपुर के सहाबुद्दीन के साथ प्रधान आनंद वर्मा ने शिकायत किया कि गांव के कब्रिस्तान पर गांव के ही संतोष, जयराम, देवेंद्र, रामा आदि अवैध रूप से कब्जा कर लिए है। भिखारीपुर के जैराज ने शिकायत किया कि विक्कमपुर के राजकुमार, लालसा, हौसला, अभय ने विक्कमपुर स्थिति सरकारी भूमि पर जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल खोलकर अवैध कब्जा किए है। इस दौरान सीओ धनंजय मिश्रा, तहसीलदार सुभाषचंद्र यादव, नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, डीडीओ विजयशंकर राय, आबकारी निरीक्षक सुशील मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह, बीडीओ बड़राव सुवेदिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed