फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land registry registered in fake way pleaded with CO

फर्जी तरीके से कराई जमीन रजिस्ट्री, सीओ से लगाई गुहार

Sat, 26 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Land registry registered in fake way pleaded with CO
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव में एक जमीन को कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से सांठगांठ कर फर्जी आधार कार्ड लगाकर गांव के ही एक महिला के नाम जमीन रजिस्ट्री कर दी है। पीड़ित ने सीओ को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरहदपुर गांव निवासी सीटू राम पुत्र रामधारी रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता था।आवश्यकता पड़ने पर कभी-कभी घर आता था। जमीन को गांव के ही कुछ लोगों ने सन 2016 में फर्जी तरीके से सांठगांठ कर, फर्जी आधारकार्ड लगाकर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 56 कड़ी का बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब उसके जमीन पर गांव की एक महिला द्वारा मिट्टी पटवाने का कार्य प्रारंभ कराया जाने लगा। मना करने पर उक्त महिला ने बताया कि यह जमीन मैंने रजिस्ट्री ली है। उसने तहसील में जाकर रजिस्ट्री की नकल निकाला तो उसे पता चला कि हमारी जमीन को किसी ने फर्जी तरीके से षड्यंत्र करके बेच दिया है। पुलिस उपाधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उसी गांव की एक महिला, गवाह एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed