{"_id":"5c5336eebdec2273a9248e8d","slug":"ladies-stop-train-of-drm","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने रोकी डीआरएम की ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने रोकी डीआरएम की ट्रेन
Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर डीआरएम की विशेष ट्रेन को रोकतीं उतरेजपुर गांव की महिलाएं।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ जंक्शन से निरीक्षण करने के बाद आजमगढ़ स्टेशन जा रहे डीआरएम की विशेष ट्रेन को गुरुवार की दोपहर 50 से ज्यादा महिलाओं ने मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। विरोध जता रही महिलाएं उतरेजपुर गॉव के पास बंद समपार को पुन: बहाल करने की मांग कर रही थी। मौजूद रेलवे अधिकारियों और पुलिस बल के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद से महिलाओं को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद डीआरएम आगे रवाना हो सके। इस दौरान स्टेशन पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही।
बताते चले कि 9 फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल के निरीक्षण से पहले डीआरएम एसके झा गुरुवार को विशेष ट्रेन से मऊ जंक्शन के निरीक्षण करने के बाद आजमगढ़ स्टेशन जा रहे थे। दो दिनों से समपार खुलवाने की मांग कर रही उतरेजपुर की 50 से ज्यादा महिलाओं ने मुहम्मदाबाद स्टेशन पहुंच समपार को खुलवाने की मांग को लेकर सैलून को रोककर प्रर्दशन किया। पुलिस ने किसी प्रकार समझाकर महिलाओं को रेल ट्रैक से हटाया गया तब एक घंटा बाद डीआरएम की गाड़ी आगे बढ़ सकी।
मंडल रेल प्रबंधक एसके झा का कहना है कि मानव विहीन रेल समपार को बंद करने के रेल मंत्रालय के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद समपार बंद कर दिया गया। वह अपने स्तर से कुछ नहीं कर सकते। जो निर्णय होगा रेलवे बोर्ड ही करेगा। उन्होंने कहा कि पूरी समस्या रेल मंत्रालय आैर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। वहां से निर्देश के बाद ही कोई कारवाई की जाएगी।