फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lack of passenger facilities at Ratanpura railway station

Mau News: रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव

Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lack of passenger facilities at Ratanpura railway station
रतनपुरा। मऊ-बलिया रेलमार्ग पर स्थित रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। प्लेटफार्म पर शौचालय तो बना है, लेकिन ताला लटका रहता है। इससे महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पेयजल की भी बेहतर व्यवस्था न होने से लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। सब कुछ जानते हुए आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मऊ-बलिया रेलमार्ग पर स्थित रतनपुरा रेलवे स्टेशन से काफी संख्या में लोग वाराणसी, बलिया सहित विभिन्न महानगरों की तरफ यात्रा करते हैं। यहां से लाखों रुपया का राजस्व मिलता है। लेकिन विभागीय लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिला-पुरूष तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए तीन शौचालय है, लेकिन इस पर ताला लटका रहता है। वहीं वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच न तो यहां वाटर कूलर की सुविधा है न ही पानी की खराब टोटियों को ठीक कराया जा सका है। शुद्ध पेयजल के लिए बनाए गए टंकी सिर्फ शोपीस बनी है। समस्या के संबंध में यात्री अरविंद कुमार, अमर नाथ चौरसिया, मोहन कुमार गुप्ता, आदित्य कुमार त्रिपाठी, मनीष कुमार, उपेंद्रनाथ गिरी, अनुज कुमार दुबे, सत्यम कुमार का कहना है कि स्टेशन पर तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है। जिला का मुख्य बाजार होने के चलते यहां से बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से मऊ या बलिया स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों पर सवार होने को बाध्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed