फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Laborer dies after being hit by marble falling from truck

Mau News: ट्रक से नीचे गिरे मार्बल की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 26 Feb 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by marble falling from truck
स्थानीय थाना क्षेत्र के भातकोल मोड़ स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मार्बल से लदे ट्रक का कमानी टूटने से मार्बल नीचे खड़े मजदूर पर आ गिरा। इससे मार्बल के नीचे दबकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। घटना से पूरे कस्बे में मातम पसर गया। मृतक राजनाथ (35) पुत्र मोती चौहान कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव का निवासी था। वह नगर पंचायत बाजार में ही पल्लेदारी का काम करता था। रविवार की दोपहर करीब एक बजे नगर क्षेत्र के भातकोल मोड़ पर स्थित एक प्लाई और बिल्डिंग मटैरियल की दुकान पर पिकअप पर मार्बल पत्थर लाद रहा था। तभी अचानक पिकअप की कमानी टूट गई और पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और उसके ऊपर मार्बल का पत्थर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगो ने मजदूर को पत्थर के नीचे से निकाल कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। मजदूर की मौत पर परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed