{"_id":"6077f61e8ebc3e8d3071b9b8","slug":"labor-died-hit-by-truck-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: काम पर जा रहे मजदूर को रौंदकर ट्रक सहित चालक फरार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: काम पर जा रहे मजदूर को रौंदकर ट्रक सहित चालक फरार, मौत
Thu, 15 Apr 2021 01:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परदहां मोड़ के पास गुरुवार की सुबह आठ बजे के करीब मजदूर को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में घायल की मौके पर मौत हो गई। मृत मजदूर घर से काम पर जाने के लिए निकला था। पुलिस मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नसरथपुर गांव निवासी कैलाश राजभर गुरुवार को रोजाना की तरह साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए मऊ शहर में जा रहे थे। सुबह 8 बजे करीब जैसे ही वह परदहां मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन