फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Labor Day celebrated in the Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर में मना मजदूर दिवस

Sat, 02 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Labor Day celebrated in the Quarantine Center
वलीदपुर। लॉक डाउन के दौरान जमीनबरामदपुर स्थित महिला सहर पीजी कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में शुक्रवार को देर शाम मजदूर दिवस सादगी से मनाया गया। इसमें लॉकडाउन के नियमों को पालन करते हुए मजदूरों के सम्मान में अधिकारियों द्वारा दीप जलाया गया। साथ ही 30 श्रमिकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। क्वारंटीन सेंटर में उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर की अध्यक्षता में अधिकारियों द्वारा मजदूरों के सम्मान में दीप जलाया गया। साथ ही 30 मजदूरों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर ने कहा कि लाकडाउन के दौरान श्रमिकों ने बनाए गए नियमों का जिस तरह से पालन किया है उनकी जितनी सराहना की जाए कम ही है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नंदलाल, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, डॉ. एपी सिंह, डॉ. जगदेव, डॉ.प्रवीण मद्धेशिया, डॉ .मीता सरल, डॉ. रामकुंवर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed