फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kutcha house collapsed due to rain, couple died

बारिश से कच्चा मकान गिरा, दंपती की मौत

Fri, 17 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapsed due to rain, couple died
भारी बारिश के चलते रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मशीपुर गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में शुक्रवार की भोर में रिहायशी कच्चा मकान गिर गया। इस घटना में मलबे से दबकर गंभीर रूप से घायल दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन

धर्मशीपुर गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती निवासी सूर्यनाथ (45) पुत्र वनबिहारी अपनी पत्नी रामताजी (40) के साथ कच्चे मकान में काफी समय से रह रहे थे। हालांकि उन्हें पीएम आवास मिला है लेकिन आवास का फर्श नहीं बन पाया है। निर्माण कार्य अधूरा होने की वजह से सूर्यनाथ कच्चे मकान में ही रह रहा था। बृहस्पतिवार की रात पति पत्नी खाना खाने के बाद कच्चे मकान में सोए थे। रात भर हुई मूसलाधार बारिश के चलते शुक्रवार की भोर करीब चार बजे मकान ढह गया। इससे दंपती मलबा में दब गए। दोनों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां आए और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबा से दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के समय मृतक का इकलौता पुत्र गोविंद कुमार हरियाणा के पानीपत में है जबकि उसकी पत्नी गाजीपुर में मायके गयी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना आशुतोष राय, हल्का लेखपाल सीता यादव और रानीपुर एसओ अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed