{"_id":"5f7b55578ebc3e9bf96c4d6d","slug":"kusmaur-research-found-12-new-patients-including-five-infected-mau-news-vns5511809190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसमौर अनुसंधान के पांच संक्रमित सहित मिले 12 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसमौर अनुसंधान के पांच संक्रमित सहित मिले 12 नए मरीज
विज्ञापन
मऊ। जिले में सोमवार को अलग अलग जांचों में कोरोना के 12 नए मरीज मिले। इसमें पांच लोग कुशमौर स्थित अनुसंधान केंद्र के निवासी है। नए मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2450 पहुंच गई। जबकि 2193 मरीज रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीं 27 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 993 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिसमें नौ लोग संक्रमित मिले, वहीं लैब से आई 678 रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं जिला अस्पताल में ट्रनाट जांच में दो लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में कुशमौर अनुसंधान केंद्र से पांच, रानीपुर से एक, कटघरा महलुपूर से एक, ग्वारटोला से एक, मखमेलपुर से एक, उमापुर से एक,महजनियापुरा से एक व्यक्ति संक्रमित मिला। बताया कि इन मरीजों को कोविड अस्पताल में भेजने के साथ संपर्क में आए लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है।
नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 2450 हो गई है। सकारात्मक बात है कि 2193 मरीज ठीक हो चुके है।जबकि 27 मरीजों की मौत हो चुकी है।वहीं 230 सक्रिय संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें 188 होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे है। अब तक 66 हजार 142 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया है। इसमें 1386 व्यकित संक्रमित मिले है। जबकि 44 हजार 254 लोगों का सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। इसमें 40 हजार 819 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें 39 हजार 814 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। वहीं 3 हजार 435 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।