{"_id":"658db80d20e9ae77b20dd355","slug":"kotedars-will-go-on-strike-from-january-if-dividend-is-not-increased-mau-news-c-295-1-mau1003-6980-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लाभांश नही बढ़ा तो जनवरी से कोटेदार करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लाभांश नही बढ़ा तो जनवरी से कोटेदार करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
मऊ। जनपद के कोटेदार संघ ने बृहस्पतिवार कोे जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में एआरओ को 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कोटेदार कल्याण समिति के महामंत्री मुसाफिर यादव और उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोटेदार का लाभांश मात्र 90 रुपया है, जबकि अन्य प्रदेश में 200 रुपया है। गुजरात में कोटेदार को बीस हजार रुपया प्रतिमाह दिया जाता है। कहा कि यदि सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया तो कोटेदार जनवरी माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
कहा कि काफी दिनों से कोटेदार लाभांश बढ़ाने की मांगकर रहे हैं लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि हमारे पास आजीविका का एकमात्र साधन है, वितरण के लिए हमारा मानदेय सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, मिलने वाले खाद्यान्नों में अक्सर घटतौली की शिकायत होती है। इसकी प्रतिपूर्ति करने का प्रबंध किया जाए।
मांग की कि वृद्ध और असहाय जनों के राशन वितरण के लिए मैन्युअल व्यवस्था, खाद्यान्नों बोरों का शत प्रतिशत वजन और जुट बोर में सप्लाई, ई-पास मशीन के लिए नेट सर्वर की क्षमता बढ़ाना, जांच के नाम पर कोटेदारों का उत्पीड़न बंद किया जाए। मौके पर भरत लाल, अशोक कुमार सिंह, रमाकांत, आलोक श्रीवास्तव, सफीकुर रहमान, वीरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर भारती, नदीम खान आदि रहे।