फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kotedar was reducing the ration, villagers protested

Mau News: कोटेदार राशन में कर रहा था घटतौली, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kotedar was reducing the ration, villagers protested
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा इटौरा डोरीपुर में बृहस्पतिवार सुबह घटतौली की शिकायत पर ग्रामीण कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद कोटेदार ने राशन देने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कोटेदार और ग्रामीणों को समझाते हुए मामला शांत कराया और वहीं रुक कर राशन बंटवाया। कोटेदारों की ओर से राशन वितरण में घटतौली पर रोक लगाने के लिए शासन ने दो माह पहले ब्लॉक के सभी कोटेदारों को वेइंग मशीन दी थी। बावजूद राशन वितरण में घटतौली की शिकायतें लगातार आ रही हैं। आमतौर पर उपभोक्ता ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर बैठे अधिकारियों से शिकायत तो करते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। प्रदर्शन कर रहे कमलावती देवी, हेवंती देवी, जिउती देवी, शीला देवी, शंकुतला, चंती, फूलमती, रीता, अनीता, प्रमोद, रामप्रवेश, कन्हैया, संजय राज, रोहित आदि कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदार वेइंग मशीन से राशन न देकर पुरानी मशीन पर राशन तौला रहा है। मशीन से निकलने वाली पर्ची भी नहीं देता है। पांच यूनिट राशन में 25 किलो की जगह 22 से 22.5 किलो राशन देता है। इसका विरोध करने पर कोटेदार राशन देने से मना कर देता है। इसके लिए कई बार ब्लॉक पर प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया गया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कई बार राशन वितरण के समय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन, किसी की शिकायत नहीं सुनकर आगे से ऐसा नहीं होने का आश्वासन देकर चले गए। शिकायत करने पर तरह-तरह की धमकी भी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed