फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kotedar beaten for protesting against Ghatauli, investigation ordered

Mau News: घटतौली के विरोध पर कोटेदार ने पीटा, जांच का आदेश

Fri, 24 May 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Kotedar beaten for protesting against Ghatauli, investigation ordered
मधुबन। तहसील के खरगीपुर निवासी एक लाभार्थी कोटेदार पर राशन लेने के दौरान घटतौली करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसडीएम अवधेश कुमार चौहान से शिकायत की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अविनाश चौहान निवासी खरगीपुर दुबारी पात्र गृहस्थी कार्डधारक है। यह संबंधित कोटेदार के यहां अपना छह यूनिट का राशन लेने गया था। आरोप है कि राशन का स्मार्ट कांटे से तौल करने के बाद कम मिलने पर कोटेदार से 500 ग्राम राशन मांगने लगा। दोनों में कहासुनी बढ़ कर मारपीट तक पहुंच गई। इसमें लाभार्थी को चोट आई है। इसके उपरांत पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देने के साथ ही एसडीएम से भी शिकायत की। इस मामले में उपजिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच करने के बाद यदि आरोप सही पाया गया तो कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed