{"_id":"58596c0a4f1c1bf248e39636","slug":"kolkata-railway-fc-won-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में रेलवे एफसी कोलकाता 2-0 से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में रेलवे एफसी कोलकाता 2-0 से विजयी
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नगर पालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को लीग चरण का चौथा मैच रेलवे एफसी कोलकाता और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में रेलवे एफसी कोलकाता ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को 2-0 से हराया। बताते चलें कि दोनों टीमें लीग चरण का अपना पहला मैच ड्रा खेल चुकी हैं। मंगलवार को हुए मैच में दोनों टीमें शुरू से आक्रामक रहीं। मैच के 12वें मिनट में रेलवे एफसी के विदेशी खिलाड़ी ईडु के पास पर सत्येन राय ने शानदार गोल कर अपनी टीम रेलवे एफसी कोलकाता को 1-0 से बढ़त दिला दी। गोल के बाद रेलवे फुटबाल क्लब कोलकाता ने जोरदार आक्रमण जारी रखा और रेल कोच फैक्ट्री पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ के अन्त तक स्कोर 1-0 ही रहा।
मैच के दूसरे हाफ में खेल शुरू होते ही अभिषेक के शानदार प्रयास को रेलवे एफ.सी. के गोल कीपर ने नाकाम कर दिया । दूसरे हाफ के 8वें मिनट में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला जोरदार आक्रमण कर गोल का प्रयास किया लेकिन रेलवे एफसी के डिफेण्डर बैजियो ओबिन्ना ने बचाव कर अपनी टीम की बढ़त बरकरार रखी। मैच के 66वें मिनट में रेलवे एफसी को गोल करने का एक और मौका मिला लेकिन वह इसे भुना नहीं सके। मैच के 72वें मिनट में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को मिले कार्नर किक पर सुनील थापा ने गोल का प्रयास किया लेकिन गेंद पोल में टकराकर वापस आ गयी। मैच के अन्तिम क्षणों में दोबारा ईडु के पास पर रेलवे एफसी के मिथुन साहा ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इस दौरान मुख्य रुप से कार्यक्रम संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, संजय सिंह,उमेन्द्र सिंह, मुरली यादव, मास्टर मुहम्मद मजहर, फैज अहमद, सभासद जहीर सेराज, लेयाकत अली, अहमद सोहैब ऐमन, इकबाल अहमद, फैयाज अहमद, नसीम अख्तर, अब्दुल कादिर, मुहम्मद इस्माईल, नसीम अहमद, अताउल्लाह, अली अब्बास, डी0एफ0ए0 के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।