UP: खौफनाक...तीन घंटे तक पेट में पड़ा रहा चाकू, मरा समझकर भागे बदमाश, चारों तरफ थी आग की लपटें; 10 पर FIR
UP Crime: मऊ जिले में बदमाशों ने खाैफनाक घटना को अंजाम दिया है। एक नमकीन फैक्ट्री के मालिक के साथ पिटाई की। इसके बाद उसके पेट में चाकू घोंप दिया। युवक को मरा समझकर बदमाश भाग निकले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mau News: घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद गांव में बीती शाम बदमाशों ने नमकीन की गोदाम में आग लगा दी। विरोध करने पर उदयभान को चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया और मरा समझकर भाग गए। उदयभान के पेट में चाकू तीन घंटे तक पड़ा रहा।
पुलिस ने बुधवार की सुबह हत्या के प्रयास में 10 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मधुबन थाना क्षेत्र के सिधा अहिलासपुर निवासी उदयभान दरियाबाद स्थित नहर के किनारे शहीद मार्ग नमकीन की फैक्ट्री चलाते हैं।
मंगलवार की शाम करीब आठ बजे घोसी कोतवाली क्षेत्र के औलियापुर जामडीह निवासी जयराम राजभर, रघौली निवासी सूरज गोंड़, सिपाह निवासी ओमप्रकाश, मझवारा निवासी गोपाल वर्मा, दरियाबाद निवासी रामकेवल चौहान, सुल्तानीपुर के प्रधान पन्ना पटेल और मनोज कुमार, बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के तिनसई निवासी ऋषिकेश और सुमित, राजकुमार पटेल पहुंचे और गाली देते हुए फैक्ट्री में आग लगा दिए।
पुलिस ने की कार्रवाई
विरोध करने पर मारपीट कर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिए और अधमरा छोड़कर भाग गए। शोर सुनकर भाई बृजभान मौके पर पहुंचा और डायल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी। पहुंची पुलिस ने उदयभान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर किया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने पेट में फंसा चाकू निकाला और बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
घायल की तहरीर पर 10 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे। - प्रमेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, घोसी कोतवाली