फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kitchen budget upset due to increase in price of LPG cylinder

रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से गड़बड़ाया किचन का बजट

Mon, 01 Jun 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Kitchen budget upset due to increase in price of LPG cylinder
मऊ। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है।रसोई गैस सिलिंडर का अचानक दाम बढ़ने से जहां आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। वहीं महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि से महिलाएं परेशान हो गई। अब बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 11 रुपया अधिक की दर से मिलेगा। इस मुद्दे पर महिलाओं से बातचीत की गई सभी ने कहा कि कोरोना काल में जहां रसोई गैस सिलिंडर के दाम घटने चाहिए। बल्कि सरकार बढ़ा रही है। फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। रसोई गैस सिलिंडर के अचानक दाम बढ़ने से महिलाओं को किचन का बजट बढ़ने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

गृहणी चांदमारी इमिलिया निवासी कमला यादव का कहना है कि सरकार ने लगातार लाकडाउन से आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। ऐसे में रसोई गैस के दाम में 11 रुपया बढ़ाना जनविरोधी कदम है। बढ़े हुए दाम को वापस लिया जाए। नगर के मठिया टोला निवासी पूनम वर्मा कहती है कि गैस सिलेंडर के लगातार दाम बढ़ने रहने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार की तरफ से कई बार से गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि की जा रही है। रसोई गैस सिलिंडर वृद्धि को वापस लेने के साथ सस्ता किया जाए।
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा निवासी मधुलिका बर्नवाल का कहना है कि हर महीने गैस सिलिंडर के दामों में इजाफा कर दिया जा रहा है। महंगाई के चलते रसोई चलानी मुश्किल हो गई। कीमतों में वृद्धि किया जाना परेशान करने वाला है। नगर के सहादतपुरा नई बस्ती निवासी पुष्पा जायसवाल का कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। अब घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहाहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed