फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kidnapped minor arrested while taking him by train to Mumbai

Mau News: नाबालिग का अपहरण कर ट्रेन ले मुंबई ले जाते समय गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped minor arrested while taking him by train to Mumbai
मऊ। देवरिया के भटनी रेलवे स्टेशन से 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर मुंबई ले जा रहे एक अपहृत को महिला कल्याण विभाग और जीआरपी की टीम ने वाराणसी से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बीच अगवा करने वाला मौका देखकर भाग गया। जीआरपी और महिला कल्याण विभाग ने बच्ची को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात 12 बजे संरक्षण अधिकारी चंदा साहनी को किशोरी के भटनी से अगवा करने की जानकारी मिलने पर ट्रेन का लोकेशन लिया गया, तो पता चला कि ट्रेन मऊ स्टेशन पहुंचने वाली है । टीम को रेलवे स्टेशन मऊ भेजा, ट्रेन में जीआरपी की मदद से बच्ची की काफी तलाश की गई, लेकिन ट्रेन का समय कम होने के कारण तलाश पूरी न हो सकी। ट्रेन निर्धारित समय पर मऊ से चल पड़ी। टीम द्वारा स्टेशन मास्टर से मिलकर स्टेशन मास्टर वाराणसी से संपर्क करके पुरी ट्रेन में बच्ची को जीआरपी के माध्यम से खोजबीन कराया। महिला कल्याण विभाग और जीआरपी के अथक प्रयास से दो घंटे के बाद किशोरी बरामद की गई। घटना को अंजाम देने के प्रयास में दो में से एक फरार हो गया, जबकि दूसरे को जीआरपी के सहयोग से गिरफ्तार कर किशोरी के बयान के बाद विभिन्न धाराओं में करवाई की गई। किशोरी के परिजनों को बुलाकर बच्ची को सुरक्षित परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed