फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Karni sena workers beaten up samajwadi parti sp leader in Collectorate house in mau up

यूपी: करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर पीटा

Mon, 01 Feb 2021 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Feb 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Karni sena workers beaten up samajwadi parti sp leader in Collectorate house in mau up
मऊ में सपा नेता की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

वन मंत्री दारा सिंह चौहान की फोटो के साथ दुर्व्यवहार का विरोध करने पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान की पिटाई कर दी। सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में हुई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में महेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ नगर नरेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने करणी सेना के अध्यक्ष समेत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


नगर पंचायत मधुबन के मनोनीत सभासद राहुल दीक्षित का शनिवार की रात वीडियो वायरल हुआ था। इसमें राहुल ने मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वन मंत्री दारा सिंह चौहान की तारीफ की थी। मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर करणी सेना ने रविवार को कलेक्ट्रेट पर दारा सिंह चौहान के पोस्टर पर छपी फोटो के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को चौहान समाज के अध्यक्ष और सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान कलेक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन

वह घटना की बाबत सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान उनका सामना करणी सेना के कार्यकर्ताओं से हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने बीच बचाव का प्रयास किया। शैलेंद्र यादव ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में महेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे पहले उनको बंदूक से भी डराया गया। बताया कि घटना की बाबत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करणी सेना के अध्यक्ष समेत चार नामजद

मामले में पीड़ित महेंद्र चौहान की तहरीर पर पुलिस ने करणी सेना के अध्यक्ष देंवेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, सुजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव और 12 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

महेंद्र बोले, अब समाज को एकत्र कर होगा हिसाब

सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव ने कहा कि हम समाज के साथ हैं। दारा सिंह के साथ जो हुआ, उससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। हमने सिर्फ यही बोला कि जो करना है संविधानिक तरीके से करें। इस पर करणी सेना के लोगों ने मेरी पिटाई कर दी। यह चौहान समाज का अपमान है। अब समाज के लोग ही इसका फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed