फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kanwaria left Baba Dham

बाबा धाम रवाना हुए कांवरिया

Fri, 27 Jul 2018 10:45 PM IST
mau
mau Updated Fri, 27 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kanwaria left Baba Dham
इंदार क्षेत्र के चकरा गांव से रवाना होता कावरियों का जत्था। - फोटो : mau
सावन में जल चढ़ाने के िलए कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ के लिए रवाना हो गया है। कांवरियों के दल से बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे है। पूरे सावन माह भर भगवान शिव की विधिवत पूजा के क्रम में जिले के शिव मंदिरों व प्रमुख मंदिरों को सजाने, संवारने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।
विज्ञापन


इंदारा ः थानी दास कांवर संघ चकरा के तत्वावधान में शिवभक्तों का जत्था शुक्रवार को बाबा धाम को रवाना हुआ। शुक्रवार को बम बम भोले, ओम नम: शिवाय लिखे गेरुआ वस्त्रों को धारण कर तमाम युवा नाचते गाते और झूमते हुए चकरा बाजार स्थिति थानी दास मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पर श्रद्घालुओं ने थानी दास मंदिर में माथा टेकने के बाद समूह के रुप में बैजनाथ धाम को रवाना हुए। समूह में शामिल सोनू मद्वेशिया, अशोक गुप्ता, घुरा गुप्ता, संजय,अजय,शिवकुमार, गांधी गौतम, सुखारी, गुड्डू गोड़, विजय रावत, सीताराम, नाटी घनश्याम, हरिलाल शंकर ,सुनील, रामप्रसाद, विनोद, शिवकुमार, राजकुमार आदि रवाना हुए।
विज्ञापन


अमिला ः बड़राव ब्लाक के बोझी बजार से शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शिव भक्तों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। सोनू निषाद व पारस यादव के नेतृत्व में रवाना हुआ यह जत्था बाबा बैजनाथ धाम के साथ बाबा बासुकी नाथ, बाबा विश्वनाथ, ओकालेश्वर, महाकालेश्वर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेगा। सोनू और पारस ने बताया कि पहले यह जत्था बिहार के सुल्तानगंज पहुंचेगा। यहां से संकल्प कर कावड़ में गंगा जल ऌलेकर झारखंड  स्थित बैजनाथ धाम और  बासुकी नाथ का जलाभिषेक करेंगा। इसके बाद वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ का दर्शन कर मध्यप्रदेश प्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन में ओकालेश्वर और महाकालेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। रवाना हुए जत्थे में सोनू निषाद,पारस यादव, रामधीरज यादव, प्रेमचंद गुप्त, रामसिंह, जयराम प्रजा पति, उमेश राजभर, सुरेश यादवआदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सावन माह भर नगर क्षेत्र में खास तौर से शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, मठिया टोला शिवाला, हट्ठीमदारी स्थित कैलाशपुरी मंदिर, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज शिव मंदिर सहित मधुबन का शिवपुर पांति, कोपागंज, लैरोदोनवार सहित विभिन्न शिव मंदिरों पर शिव भक्तों व कांवरियों का रेला लगता है। मंदिर समिति के पदाधिकारी व भक्तगण बिजली, पेयजल सहित विभिन्न सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त करने में तन्मयता से लगे रहे। इस दौरान कई मंदिरों पर रुद्राभिषेक सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed