फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Kanchi bamboo ke Bahangiya, Bahangi Lachkat Jaye..'

‘कांचहि बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए..’

Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Kanchi bamboo ke Bahangiya, Bahangi Lachkat Jaye..'
मऊ। ‘कांचहि बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए..., केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय ... डाला छठ पर्व पर कुछ ऐसी ही गीतों से जनपद का कोना-कोना गूंजता रहा। बुधवार को अपने परिवार की सुख शांति और संपन्नता के अलावा पुत्र प्राप्ति की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्यदान दिया। महिलाओं ने अपनी यह पूजा नदी और पोखरों पर पहुंचकर पर पूरा की। इसके लिए फूल और अन्य पूजन सामग्रियों के साथ महिलाएं परंपरागत रूप से गाजे बाजे के साथ छठ माता के गीत गाते हुए अपने घरों से निकलीं। नदी और पोखरों के घाटों पर पूरी तरह मेले जैसा दृश्य नजर आया। इस बीच खासतौर से तमसा और सरयू तट पर श्रद्धालु महिलाओं की अपार भीड़ उमड़ी। छठ पूजा बृहस्पतिवार की सुबह उगते सूर्य को होने वाले अर्घ्यदान के साथ पूरी होगी। इसके साथ ही महिलाएं अपने व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के लिए सूप और डलियां लेकर पूजा सामग्री और फलों से सजाकर घाटों पर गईं, जहां उन्होंने परंपरा निभाई। यही वजह था कि खास तौर से नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट, बमघाट, मड़ैयाघाट, बिसर्जन घाट, सत्तीघाट, नागा बाबा की कुटी आदि स्थानों पर महिलाओं की भारी संख्या देखी गई। इसके अलावा नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम, वनदेवी धाम स्थित पोखरा पर भी भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने अर्घ्यदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed