फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Kamlu' got a new life from Mission Shakti

मिशन शक्ति से ‘कमलू’ को मिला नया जीवन

Wed, 27 Apr 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
'Kamlu' got a new life from Mission Shakti
मऊ। मिशन शक्ति-4 के चरण में महिलाओं एवं बेटियों को स्वावलंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। मिशन शक्ति के तहत जिले में काम करने वाली ‘वन स्टॉप सेंटर’ इकाई से बहुत सी महिलाओं को लाभ मिला। ऐसे में एक रात सड़क पर भटकती ‘कमलू’ को भी इनकी सहायता मिल गई और वह अपने परिवार से जा मिली। 25 फरवरी की रात सवा आठ बजे पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) 2262 के ओएससी (वन स्टॉप सेंटर) को काल आई कि जिले के बलिया मोड़ पर एक 29 वर्षीय युवती विक्षिप्त अवस्था में भटक रही है। टीम सक्रिय हुई और उसे अपने साथ लेकर आई। उसका इलाज कराया और फिर काउंसलिग शुरू की। इस दौरान उसने अपना नाम कमलू बताया लेकिन निवास स्थान नहीं बता सकी। टीम ने काउंसलिंग की प्रक्रिया फिर से शुरू की। टीम ने यूपी के नक्शे में सोशल साइट और गूगल के माध्यम से यूपी में अन्य विशेश्वरगंज नाम के जगहों की तलाश शुरू की। ऐसे में उसे बस्ती जिले के थाना दुबौलिया क्षेत्र में एक विशेश्वरगंज नाम के गांव का पता चला। टीम ने थानाध्यक्ष से संपर्क किया गया। थाने द्वारा ग्राम प्रधान को लाइन पर लेकर बात कराई गई पहले तो उसने गांव की एक युवती के गायब होने की बात स्वीकारी और उसके भाई का नाम नंदकिशोरऔर मोबाइल नंबर बताया। लेकिन बाद में वह मुकर गया। थानाध्यक्ष ने भाई को थाने पर बुला वीडियो कॉल से कमलू से बात कराई तो वह अपने भाई को पहचान गई। वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर संध्या सिंह ने बताया कि इस पूरे केस पर नजर रख रहे जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज को इस अपडेट के बारे में जब बताया गया तो उन्होंने 28 मार्च को अपने साधन से बस्ती भेजा। जहां सारी कागजी प्रक्रियाएं करने के बाद कमलू को उसके भाई को सौंपा दिया। ऐसे में भाई और बहन दोनों लिपट कर रो पड़े तो टीम भी भावुक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed