फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kalpath Rai had Baha'i's section of development

कल्पनाथ राय ने बहाई थी विकास की धारा

Mon, 06 Aug 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kalpath Rai had Baha'i's section of development
माल्यार्पण करतीं उनकी पत्नी डा.सुधा राय और कांग्रेस नेता सुरेश बहादुर सिंह और अन्य।
जिले के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय  की पुण्यतिथि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मनाई गई। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस क्रम में कांग्रेस कार्यालय बकवल, डा. सुधा राय के आवास , पैतृक गांव सेमरी जमालपुर  में राय  को श्रद्धांजलि दी गई। इन कार्यक्रमों में कल्पनाथ राय को जिले में विकास की धारा बहाने वाला नेता बताया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर , कोपागंज ,पतीला सेमरी जमालपुर और  ललितपुर लुदुही स्थित श्रीमती रामरती सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुदुही में उनकी प्रतिमा  पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ने राजनीति में रचना, सृजन और विकास की जो धारा बहायी, उसकी ख्याति पूरे देश में फैल गई । उनके निधन के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनपद के विकास से कोई सरोकार नहीं रहा। कहा कि  पूर्वांचल के जर्रे -जर्रे में कल्पनाथ राय द्वारा कराए गए कार्यों को लोग याद करते हैं। अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने कहा कि आज के जनप्रतिनिधियों को स्व. राय से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि उनके नाम से  दिल्ली के लिए ट्रेन चलाई जाए। जिला चिकित्सालय का नाम एवं मऊ तथा इंदारा रेलवे स्टेशन में से किसी एक रेलवे स्टेशन का नाम कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाए।  जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता  विकास पुरुष कल्पनाथ राय के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनता के लिए संघर्ष का रास्ता चुनेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को घनश्याम सहाय, रणधीर सिंह, रामप्यारे यादव ,रविंद्र नाथ त्रिपाठी ,वीरेंद्र तिवारी, सुशील चौधरी, डा.राघवेंद्र बहादुर सिंह, माधवेंद्र बहादुर सिंह, जेपी सिंह, डा. सुरेश सिंह प्राचार्य , ओम नारायण शर्मा, तैयब खान , रमाशंकर चौहान, महेंद्र प्रसाद, मुस्ताक अली, प्रभुनाथ राजभर, अजय पांडेय, रवि प्रकाश गोपाल, सुभाष राम ,अरुण कुमार, अशोक सिंह सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed