फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   July and August are the best for planting vines

जुलाई-अगस्त में बेल की बागवानी लगाने को शुरू करें अभी से तैयारी:

Wed, 10 May 2023 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
July and August are the best for planting vines
बेल की बगवानी लगाने के लिए जुलाई व अगस्त सबसे बेहतर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। पिलखी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने कहा कि बेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी खेती में मुनाफे की अपार संभावनाएं हैं। बेल की बगवानी लगाकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेल की बगवानी लगाने के लिए जुलाई व अगस्त का महीना सबसे बेहतर है। किसान अभी से बगवानी की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि मई जून में तपन अधिक रहता है। इस महीने में बेल की खेती नुुकदायक है। उन्होंने बताया की बेल का सेवन करने से कफ-वात अपच पेचिश, डायबिटीज, ल्यूकोरिया, पीलिया, आंखों के रोग आदि बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि बेल के फल, पत्ते, फूल, जड़ व छाल में प्रोटीन, बीटा केरोटिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन व खनिज तत्व प्रचूर मात्रा में होते है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बेल की बागवानी करते समय किसानों को उर्वरक की मात्रा कम रखनी चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंगद प्रसाद ने बताया कि बेल की बगवानी बंजर भूमि भी आसानी से लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed