फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jos Buttler Cricket Academy reached the final after winning by 88 runs

Mau News: 88 रन से जीतकर फाइनल में पहुंची जॉस बटलर क्रिकेट एकेडमी

Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jos Buttler Cricket Academy reached the final after winning by 88 runs
घोसी के स्पोर्ट्स विलेज स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच में खेलते दिलौरी क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ और जॉ
घोसी के स्पोर्ट्स विलेज स्टेडियम में शनिवार को स्पोर्ट्स विलेज स्टेडियम अंडर 19 नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें 88 रन से जीतकर जॉस बटलर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

दिलौरी क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जॉस बटलर क्रिकेट एकेडमी को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। महज 25 के स्कोर पर दोनों ओपनर कुलदीप और अभय भारती आउट हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यवर्धन और अखिल ने मोर्चा संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। राज्यवर्धन ने 39 रन तो अखिल ने भी 39 रन की पारी खेली। टीम के लिए संकट मोचन का काम शिवम ने किया, जिन्होंने जिम्मेदारी के साथ 57 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप कृष्ण (23 रन) और आनंद यादव (27 रन) ने भी अच्छा साथ दिया। इस तरह जॉस बटलर क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 260 रन बनाए। दिलौरी क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ की तरफ से अतिरिक्त 28 रन दिए गए। टीम के गेंदबाज अमन ने 3 विकेट, अतुल, आकाश, रितेश, शुभम, और शुभांशु ने 1-1 विकेट लिए।
30 ओवरों में 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिलौरी क्रिकेट एकेडमी, आजमगढ़ की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। अतुल यादव ने 44 रन, अमित यादव ने 37 रन बनाकर प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।

पूरी टीम 172 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जॉस बटलर क्रिकेट एकेडमी, मऊ की तरफ से गेंदबाज अभिषेक, दिव्यांश, और कुलदीप ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिवम और आनंद ने 1-1 विकेट लिया। अतिरिक्त के रूप में 31 रन दिए गए।
इस मैच को जॉस बटलर क्रिकेट एकेडमी, मऊ ने 88 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अंपायर अंकित यादव और सुमित सिंह रहे। स्कोरिंग आदर्श शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed