फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jivitputrika Vrat: Mothers will fast today for the longevity of their son

जीवित्पुत्रिका व्रत: पुत्र की दीर्घायु के लिए आज व्रत रहेंगी माताएं

Tue, 28 Sep 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jivitputrika Vrat: Mothers will fast today for the longevity of their son
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में बुधवार को जीवित्पुत्रिका व्रत श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। महिलाएं बुधवार को जीवित्पुत्रिका का निर्जला व्रत रहेंगी। पूर्व संध्या पर सब्जी की दुकानों पर सतपुतिया सहित ज्यूतिया, उड़द, बताशा, चीनी की लेड़ुई आदि मिठाइयों की भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में जीवित्पुत्रिका व्रत धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखकर देर शाम नदी, तालाब पर इकट्ठा होकर दीप और वस्त्र दान करती हैं। शहर के ब्रह्मस्थान, शीतला माता धाम स्थित पोखरा, तमसा नदी के किनारे महिलाएं अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना करते हुए कल्याणकारी कहानियां सुनती व सुनाती हैं। मंगलवार को व्रत की तैयारी पूरी कर ली गई। तमसा नदी के बम घाट, हनुमान मंदिर, भीटी घाट पर महिलाएं पूजन अर्चन करेंगी। अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए माताएं निराजल व्रत रखेंगी। बेटे की सुख, समृद्धि तथा जीवन रक्षा के लिए रखे जाने वाले व्रत की पूर्व संध्या पर महिलाएं सरपुतिया खाती हैं। नगर के मठिया टोला, हरिकेशपुरा, सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, पावरहाउस कालोनी, भीटी आदि मुहल्लों की महिलाएं बुधवार को गीत गाते हुए मड़इया घाट और तमसा नदी तट पर पहुंचकर गौरी गणेश का पूजन अर्चन करेंगी। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की जीवित्पुत्रिका व्रत की पूर्व संध्या पर ज्यूतिया, सब्जी, फल सहित विभिन्न सामानों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed