फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   jilaadhikaaree ne jaaree kee chunaav adhisoochana

जिलाधिकारी ने जारी की चुनाव अधिसूचना

Wed, 31 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
jilaadhikaaree ne jaaree kee chunaav adhisoochana
मऊ। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना 26 मार्च 2021 के क्रम में पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा-12ख एवं उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा-264ख के अन्तर्गत प्राप्त शक्ति का प्रयोग करते जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अमित सिंह बंसल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में और प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के नामांकन सहित सभी प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालयों पर संपन्न होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने कहा है कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायत के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन समय सारणी के अनुसार कराया जाएगा। जिले में प्रत्याशियों की ओर से नामांकन की तिथि 17 और 18 अप्रैल 2021 को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नियत की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 19 और 20 अप्रैल सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने के लिए 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे तीन बजे तक, प्रतीक आवंटन भी 21 अप्रैल को तीन बजे से होगा। मतदान 29 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना दो मई सुबह आठ बजे से शुरु होगी। सामान्य निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। जबकि सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी जांच करने , उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आंवटन का कार्य न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबदी कमरा नंबर तीन और अपर उप जिलाधिकारी सदर कमरा नंबर चार में होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खण्ड में निर्धारित मतगणना स्थल पर की जायेगी। जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकास खंड के अतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जायेगी लेकिन परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर की जायेगी। डीएम ने कहा है कि सावर्जनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सभी प्रकिया पूरी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed