फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   jigaree doston kee ek saath huee antyeshti

जिगरी दोस्तों की एक साथ हुई अंत्येष्टि

Thu, 17 Feb 2022 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
jigaree doston kee ek saath huee antyeshti
दोहरीघाट के बसारथपुर गांव में सड़क दुर्घटना मृत युवको के घर पर जुटी भीड़।संवाद - फोटो : MAU
कुसुम्हा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के माऊरबोझ के पास हुए सड़क हादसे से दोहरीघाट के बसारथपुर गांव में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी मातम पसरा रहा। बुधवार की शाम दोनों मृतकों का शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। दोनों जिगरी दोस्तों का अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। एक साथ जब दोनों दोस्तों की अर्थी उठी तो मौजूद लोग सिसक पड़े। बुधवार की शाम करीब छह बजे बसारथपुर निवासी रामप्रसाद राय तथा अरविंद्र यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के करूण कंद्रन से पूरा गांव सिसक पड़ा। दो घंटे बाद दोनों युवकों की शव यात्रा एक साथ उठी और दोहरीघाट स्थित मुक्तीधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बृहस्पतिवार को भी परिवार और गांव में मातम पसरा रहा, कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मालूम हो कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के माऊरबोझ के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में बसारथपुर गांव निवासी रामप्रसाद राय और अरविंद यादव की मौत हो गई थी, जबकि उसके दो साथी घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed