फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   jhamaajham baarish ne garmee se dee raahat, kisaan khush

झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, किसान खुश

Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
jhamaajham baarish ne garmee se dee raahat, kisaan khush
दोहरीघाट डिपो परिसर में बारिश से भरा पानी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। ऐसे में जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी भी झेलनी पड़ी। सड़कों और गलियोें में फिसलन तथा कीचड़ से लोग दो चार हुए। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए तो धान की खेती को संजीवनी भी मिल गई। भीषण गर्मी से भारी तपिश से जूझ रहे जनपदवासियों को बुधवार की रात से शुरु हुई पहली बारिश से काफी राहत मिली। कई घंटों तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात होती रही। कई जर्जर सड़कों पर बने गढ्ढों में पानी भर गया। ताजोपुर, रबजा मुहल्ले में सड़क पर लगा पानी घरों में जा घुसा। भीतरी मुहल्लों की तंग गलियों में जलभराव हो गया। जिसके निकलने में कई घंटों लग गए। घास बाजार में मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी भर गया। दोपहिया वाहन चालकों तथा राहगीरों को पानी में घुसकर आना जाना पड़ा। रघुनाथ पूरा, भरहूपुरा, धोबिया इमली, कमलसागर की गलियों में भी जलभराव हो गया। मधुबन : झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पारा लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। इंदारा : बरसात से तपन में कमी आई और लोगों ने सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया। रतनपुरा : दस किलोमीटर लंबे रतनपुरा-सेमराजपुर मार्ग पर बने बड़े गढ्ढों में बारिश का पानी लबालब भर गया। जबकि भीमपुरा मोड़ पर भी जलभराव होने से लोगों को पानी में से ही होकर आना-जाना पड़ा। हाल यह रहा पता ही नहीं चल पा रहा था कि आगे सड़क पर कितना गहरा पानी जमा है। इस मार्ग पर स्थित बिलौझा (तरवांडीह) चौराहा पर भारी जलजमाव की स्थिति बन गई। अदरी कसबे में भी कई मुहल्लों में संकरी गलियों में पानी भर गया। उधर, बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे। जबकि धान की खेती को संजीवनी मिल गई। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काफी नमी हो गई जिससे झुलस रही धान की नर्सरी को काफी लाभ मिला। कई स्थानों पर किसानों ने धान के संडा की रोपाई भी शुरु कर दी। वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना वलीदपुर मार्ग में बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर गया। जिससे लोगों को परेशानियां हुईं। क्षेत्र के हरिकेश, बेचन, संजय, अप्पू, वशी ने बताया कि छ: वर्षो से इसकी शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से की जा रही है, मगर इस मार्ग की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। दोहरीघाट : बारिश से स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन परिसर में पानी जमा हो गया। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर हो रही बारिश में भींग कर यात्री सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते दिखाई दिए।

नगर में झमाझम बारिश के बीच छाता लगाकर जाते लोग।संवाद

नगर में झमाझम बारिश के बीच छाता लगाकर जाते लोग।संवाद- फोटो : MAU

परदहां ब्लाक के ताजोपुर गांव स्थित रबजा पर गांव की मेन सडक पर लगा बरसात का पानी।संवाद

परदहां ब्लाक के ताजोपुर गांव स्थित रबजा पर गांव की मेन सडक पर लगा बरसात का पानी।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed