{"_id":"6140db388ebc3e84885abe77","slug":"jhajjam-rain-opened-the-poll-of-municipal-drainage-mau-news-vns6115910126","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने खोली नगरपालिका के जलनिकासी की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने खोली नगरपालिका के जलनिकासी की पोल
विज्ञापन
मऊ। मंगलवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी व उमस से राहत मिली। नगर में एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से नगर के निचले इलाकों में जलजमाव होने से जलनिकासी की पोल खुल गई। स्कूल से आ रहे छात्र छात्राओं को भीगते हुए जाते देखा गया।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से ही कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश रुक-रुक कर होती रही। बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। लोगों को मस्ती करते देखा गया। नगर में लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से नगर के निजामुद्दीनपुरा, भीटी, सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान, चांदमारी इमिलिया, जिला सेवायोजन कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर सहित नगर के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था।
बारिश होने के चलते राहगीरों के साथ ही छात्र छात्राओं को भीगते हुए घर जाते देखा गया। बारिश के बाद तापमान पर नजर डाला जाए तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 83 प्रतिशत रही। जबकि 31किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
उधर सितंबर माह में कम बारिश होने से किसानों में धान की फसल को लेकर चिंता सता रही थी। लेकिन मौसम में बदलाव होने से किसानों के चेहरे पर चमक दिखने लगी है। बढुुआगोदाम संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश हुई। मौसम में बदलाव होने से किसानों में अच्छी बारिश होने की आस जगी है। किसान तेज बारिश होने की उम्मीद लगाए रहे। नगर में झमाझम बारिश होने के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते सड़क के दोनों पटरियों की दुकानों के सामने लोग खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। जबकि कई को भीगते हुए गंतव्य को जाते देखा गया।
जलजमाव से हलाकान रहे लोग:
मऊ। नगर में हुई झमाझम बारिश से कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कार्यालयों में जाने वाले फरियादियों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। लोग यही कह रहे थे कि जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था रहती तो गंदे पानी से होकर आना जाना नहीं पड़ता।