{"_id":"60e7314b8ebc3ecccc29063d","slug":"jewels-robbed-on-the-strength-of-a-firearm-mau-news-vns59928565","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर लूट लिए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर लूट लिए जेवर
विज्ञापन
सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुधवार की रात घर जा रहे दपंती से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवरात छीनकर फरार हो गए। घटना मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के राजगद्दी मैदान के पास की है। पीड़ित द्वारा इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस प्रकरण में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गोलवा टोला निवासी सुनील वर्मा के घर पर बुधवार की रात सगाई समारोह का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए गाजीपुुर जिले के बहादुरगंज निवासी कृष्णानंद अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था। बताया जा रहा है बुधवार की देर रात दंपती सगाई कार्यक्रम के बाद अपने रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहे थे। अभी वह राजगद्दी मैदान के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश ने कृष्णानंद के सिर पर तमंचा लगाते हुए उसकी पत्नी से गले में पहना मंगलसूत्र, जबकि कृष्णानंद के गले की चेन और दो सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। उधर इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि कस्बा के एक परिवार में सगाई समारोह में आए रिश्तेदार से छिनैती की सूचना मिली है, मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। इस घटना में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, अभी तक पीड़ित के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।