{"_id":"69da931a44dc7aba110518a8","slug":"jewellery-cash-and-grains-stolen-by-breaking-the-lock-another-lock-was-locked-from-outside-mau-news-c-295-1-mau1025-143756-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ताला तोड़कर गहने, नकदी और अनाज चोरी, बाहर से बंद कर दिया दूसरा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ताला तोड़कर गहने, नकदी और अनाज चोरी, बाहर से बंद कर दिया दूसरा ताला
विज्ञापन
कोपागंज नगर पंचायत के हूंसापुरा स्थित एक मकान में चोरी के बाद खुला बक्शा और बिखरा सामान।संवाद
कोपागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुंसापुरा निवासी राधेश्याम गुप्ता के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर चोर गहने, नकदी और अनाज उठा ले गए। इसके बाद बाहर से दूसरा ताला बंद कर दिया। पीड़ित जब शनिवार को घर आया तो ताला चाबी से नहीं खुला।
इसके बाद ताला तोड़कर घर के अंदर गया, तो सामान बिखरा देखकर चोरी का शक हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई। राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार एक माह पहले मुंबई गया था।
शनिवार की सुबह जब पूरा परिवार घर लौटा, तो घर का मेन ताला चाबी से नहीं खुला, जिसके बाद ताला तोड़ा गया। जब परिवार के लोग घर में घुसे, तो घर के अंदर से दो सोने की अंगूठियां, दो सोने की चेन, चांदी के सामान, दो गैस सिलिंडर, नकदी और अनाज गायब था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। चोरों ने घर का ताला बदलकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे किसी को भनक तक नहीं लग सकी।
इस बाबत थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।