फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewelery worth five lakh rupees including cash stolen

नकदी सहित पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी

Thu, 01 Jul 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth five lakh rupees including cash stolen
रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर के पैदाइश पुर पुरवे में बुधवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने मकान के पिछले हिस्से के एक कमरे के रोशनदान की ग्रिल काटकर तीन बक्सों के ताले तोड़कर 45 हजार रुपये नगद और लगभग पांच लाख के आभूषण चुरा ले गए। सूचना पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुुंची। समाचार लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

बेलौली भोजीपुर के पैदाइश पुर पुरवा निवासी मुन्नर यादव पशु व्यापारी हैं। रोजाना की भांति बुधवार की रात भोजन करके मुन्नर अपने परिजनों सहित मकान के छत पर सो गए। इधर रात में चोर उनके मकान के पिछले हिस्से के एक कमरे की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने सभी कमरों को खंगाल डाला। एक कमरे में रखे तीन बॉक्सों के ताले चोरों ने तोड़ डाले। बक्से में रखे 45000 रुपये नगद और लगभग पांच लाख के सोना चांदी के जेवर चुरा कर चोर उसी रास्ते से बाहर निकल गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब घर की महिलाएं जगीं तो कमरे के रोशनदान की ग्रिल कटी हुई तथा कमरों के सामान तितर-बितर देख हतप्रभ रह गईं। फिर बक्सों को देखने पर पता चला कि चोर बक्सों में रखे 45000 रुपये नगद और सोने चांदी के लगभग 500000 के आभूषण चुरा ले गए हैं। गृहस्वामी ने घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस बाबत थानाध्यक्ष राज केसर सिंह का कहना था कि चोरी के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने दावा किया कि जल्दी ही पुलिस चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed