फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewel worth Rs 4 lakh kept in a pot on the pretext of cleaning, absconds

Mau News: साफ करने के बहाने चार लाख का गहना लोटा में रखवाया, फरार

Wed, 22 May 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jewel worth Rs 4 lakh kept in a pot on the pretext of cleaning, absconds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। रामपुर के कमलसागर में ठगों ने आभूषण साफ करने के नाम पर महिलाओं को झांसा दिया। फिर चार लाख के गहने लेकर फरार हो गए। ठगों के जाने के कुछ देर बाद महिलाओं को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। कमलसागर निवासी सत्यप्रकाश चौबे की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार रविवार को वो घर पर नहीं थे। इसी दौरान दो लोग घर आए, बर्तन और आभूषण साफ करने का झांसा दिया। दोनों ने पहले चांदी का पायल साफ कर महिलाओं को विश्वास में ले लिया। इसके बाद महिलाओं ने घर में रखे चेन, अंगूठी, पायल सहित लगभग चार लाख तक के आभूषण साफ करने के लिए दे दिया। ठगों ने आभूषण को एक लोटे में रखकर 10 मिनट बाद खोलने के लिए कहा और वहां से निकल गए। उनके जाने के बाद महिलाओं ने लोटे को खोलकर देखा तो आभूषण नहीं थे। ये देख महिलाएं हैरान हो गईं और शोर मचाने लगीं। इतने में वहां मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed