फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jammu Kashmir, Bihar, Rajasthan in next round

जम्मू कश्मीर, बिहार, राजस्थान अगले दौर में

Fri, 12 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir, Bihar, Rajasthan in next round
मऊ। आठवीं फेडरेशन कप महिला-पुरुष साफ्टबाल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए। उद्घाटन मैच जम्मू कश्मीर और बिहार के बीच खेला गया। जिसमें जम्मू कश्मीर ने बिहार को हराकर अगले चक्र मेें प्रवेश किया। इसी क्रम में बिहार बनाम पांडुचेरी के बीच खेला गया। बिहार ने पांडुचेरी को हराकर जीत हासिल किया। तीसरा मैच राजस्थान बनाम झारखंड बीच खेला गया। जिसमें राजस्थान ने परचम लहराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शारदा नारायन फ्यूचर फाउंडेशन, शारदा नारायन इंस्टीट्यूट आफॅ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज तथा प्राथमिक विघालय झझवा के छात्रों ने मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक रंगारग कार्यक्रम पेश किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि घोसी विधायक विजय राजभर, नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान रहे। इंडियन साफ्टबाल क्रिकेट फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं आयोजन समीति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने उप क्रीडाधिकारी मुकेश सबरवाल को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक विजय राजभर ने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ तन, मन का विकास होता है। इस अवसर पर डॉ. एकिका सिंह, डॉ.सुजीत सिंह, सुनील सिंह, डॉ. रूपेश के सिंह, अजीत सिंह, शवकुमार सिंह ,गोपाल ,सचिन, मेराज अंसारी व आकांक्षा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed