फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   jam In the city after the holiday

छुट्टी के बाद जाम में शहर

Mon, 28 Mar 2016 11:50 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 28 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
jam In the city after the holiday
नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे पर सोमवार को कुछ इस तरह से घंटों जाम के झाम में फसा रहा शहर।
सोमवार को बाजार खुलते ही शहर जाम में फंस गया। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। रोजडवेज, आजमगढ़ तिराहे पर फंसे वाहन चालक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। एक बार फिर नगर की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुल गई। पुलिस भी जाम खुलवाने में काफी देर तक हांफती रही। 
विज्ञापन



पांच दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक और कार्यालय खुले। सुबह से ही शहर के गाजीपुर तिराहा से लेकर आजमगढ़ मोड़ और रोडवेज तक लोग जाम में फंसे रहे। वहीं, जाम से निजात दिलाने में यातायात पुलिस फेल साबित हुई। किसी तरह से घंटों बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन



सोमवार को एकाएक कई वाहनों के आने जाने से शुरू हुआ जाम का दौर दोपहर बाद तक चला। गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ तिराहा और रोडवेज तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



होली, गुडफ्राइडे और रविवार होने के चलते पांच दिनों की लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को सभी बैंक और जिला स्तरीय कार्यालय, कलेक्ट्रेट खुले। जिसके बाद हर कोई अपने काम के लिए शहर में जाने को निकला। वहीं, अन्य लोग भी बाजार में निकले।



इसके कारण काफी संख्या में एकसाथ लोगों के निकलने से जाम के झाम में लोगों को फंसने पर मजबूर होना पड़ा। यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए तैनात यातायात पुलिस भी सोमवार को फेल नजर आई। करीब दो घंटे तक आजमगढ़ तिराहा से गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा से मुंशीपुरा ओवरब्रिज और आजमगढ़ तिराहा से तिराहा तक जाम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed