फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jalabhishek of Mahadev with cheers

जयकारे संग महादेव का किया जलाभिषेक

Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek of Mahadev with cheers
महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के शीतला माता धाम स्थित शिवमंदिर पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : MAU
मऊ। महाशिवरात्रि पर नगर सहित जिले में स्थित शिव मंदिरों में भक्तों ने जयकारे संग बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हुए भक्त शिवभक्ति में डूबे रहे। इस दौरान विभिन्न इलाकों में गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। कई स्थानों पर शिव विवाह की लीला का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर विभिन्न कांवरिया संघ से जुड़े लोग गाजीपुर से गंगा जल भर कर पैदल ही शिव मंदिरों तक पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। नगर क्षेत्र में खास तौर से शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, मठिया टोला शिवाला, भीटी शिव मंदिर, कतुआपुरा शिव मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिरों पर खासी संख्या में भक्त उमड़े। पूजन अर्चन करने वालो में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। शिव मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक दूध और गंगा जल से संपन्न कराया गया। सुबह से ही कई भक्तों ने व्रत भी रखा। शीतला माता धाम सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर मेले जैसा दृश्य रहा। कई इलाकों में धूमधाम से शिव बरात निकाली गई। शिव विवाह के लीला का मंचन भी किया। जिले के ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि धूम से मनाई गई। शिव मंदिरों में सुबह से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। व्रती महिलाओं की भीड़ अधिक रही। पिपरीडीह : क्षेत्र के वनदेवी, कहिनौर, पिपरीडीह स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। मुहम्मदाबादगोहना : बाजार स्थित गुरादरी धाम, याकूबपुर प्राचीन शिव मंदिर के साथ ही भेपोरा के भूपतिनाथ झारखंडी महादेव मंदिर पर भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इटौरा चौबेपुर स्थित पुराने शिव मंदिर, देवलास स्थित शिव मंदिर और भातकोल स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों ने पूजा अर्चना की। मधुबन क्षेत्र स्थित शिवपुर पांती मंदिर पर परंपरागत मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के अलावा गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया तथा बलिया आदि जिलों से आए शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। कोपागंज : कस्बा के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर, बारह दुवरिया शिव मंदिर, लैरो दोनवार शिव मंदिर, देवकली शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने बेलपत्र और कच्चे दूध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों को फूल-मालाओं से सजाया गया था।
विज्ञापन

अमिला : कस्बा स्थित शिव मंदिर, चिरैयाडाड़ स्थित शिव मंदिर, सोनाडीह, भटमीला, मादिसिपाह मां भवानी मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों पर भक्तों ने विधि विधान से भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। चिरैयाकोट : कस्बा के कोइराता मुहल्ला स्थित शिवालय, खाकी बाबा कुटी के शिवमंदिर, चौक बाजार शिवमंदिर, थाना स्थित शिवमंदिर विभिन्न मंदिरों में विधि विधान से भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। सूरजपुर : क्षेत्र के नाथ बाबा मंदिर, चक ऊथ स्थित चक्रधर नाथ मंदिर, रसूलपुर शिवपंच मंदिर, मुहम्मदपुर हसनपुर सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों में भगवान शिव से प्रार्थना की गई। रतनपुरा : क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर बाजार स्थित शिव मंदिर, जोगापुर ग्राम पंचायत गाढ़ा में अति प्राचीन शिव मंदिर, सिधवल, पीपपसाथ के मंदिरों मेें पूजा अर्चना की गई। रानीपुर : क्षेत्र के काझा, ब्राह्मणपुरा, पलिया, खुरहट सहित क्षेत्र में महाशिवरात्रि धूम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed